Bagaha News: बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए बगहा प्रशासन अलर्ट, चार प्रखंडों के संवेदनशील इलाकों की संयुक्त जांच

Bagaha News: बगहा में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर एसडीएम चांदनी कुमारी ने गंडक पार के चार प्रखंडों के तटबंधों का निरीक्षण किया. उन्होंने पिपरा-पिपरासी तटबंध पर मिले रेनकट को जल्द दुरुस्त करने और अभियंताओं को अलर्ट रहने का निर्देश दिया.पढ़ें पूरी खबर...

Bagaha News: बगहा में आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारियां तेज कर दी हैं. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चांदनी कुमारी के नेतृत्व में गंडक पार के चार प्रखंडों के तटबंधों की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए एक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया.

पिपरा-पिपरासी तटबंध का लिया जायजा

एसडीएम चांदनी कुमारी और बाढ़ प्रमंडल पडरौना के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार, बीएस पाल सहित पिपरासी, मधुबनी, भितहा एवं ठकराहा प्रखंड के बीडीओ और सीओ ने पिपरा-पिपरासी तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया. अधिकारियों की टीम ने वहां बाढ़ सुरक्षा के तहत कराए गए विभिन्न कार्यों की संयुक्त जांच की.

रेनकट की भराई और मरम्मत के सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान टीम ने तटबंधों पर हुए रेनकट, कटाव संभावित क्षेत्रों और मरम्मत कार्यों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया. संयुक्त जांच के बाद अधिकारियों ने रेनकट वाले स्थानों पर तत्काल मिट्टी भराई और सुदृढ़ीकरण कार्य को त्वरित गति से पूरा करने का निर्देश दिया. संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने और नियमित पेट्रोलिंग करने को कहा गया है.

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, कर्मी अलर्ट

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अभियंताओं को सभी आवश्यक कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए. स्थानीय स्तर पर तैनात कर्मियों को भी चौबीसों घंटे अलर्ट रहने और किसी भी संभावित खतरे की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को देने की हिदायत दी गई है.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >