बगहा पुलिस केंद्र में डीआईजी हरिकिशोर राय का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Bagaha News: चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बगहा पुलिस केंद्र के नव निर्मित बैरक का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं से पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल दोनों बढ़ते हैं.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बेतिया के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिकिशोर राय ने बगहा पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस केंद्र परिसर में नव निर्मित बैरक का निरीक्षण किया. पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बैरक की सुविधाओं का लिया जायजा

डीआईजी हरिकिशोर राय ने बैरक की संरचना, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा भवन का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए.

पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि बेहतर वातावरण मिलने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे अधिक समर्पण एवं कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं.

अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

डीआईजी ने अधिकारियों और जवानों को बैरक परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए. साथ ही उन्होंने पुलिस बल की छवि को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी कर्मियों से निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की अपील की.

कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीपीओ बगहा, मुख्यालय डीएसपी सहित पुलिस केंद्र के कई वरीय एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मझौलिया में 13.2 किमी बिजली तार चोरी, करीब 88 पोल से गायब हुए हाई टेंशन तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >