Bagaha: एसपी कार्यालय में भावुक पल, बेटी के सामने पिता ने शराब छोड़ने का किया वादा

बगहा एसपी कार्यालय में उस समय भावुक माहौल बन गया जब नशे के आदी एक पिता ने अपनी बेटी के सामने हमेशा के लिए शराब छोड़ने का वादा किया. प्रभारी एसपी की पहल और समझाइश के बाद परिवार में उम्मीद की नई किरण जगी, जिसका वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Bagaha News: बगहा से एक भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां प्रभारी एसपी कार्यालय में एक पिता ने अपनी बेटी के सामने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया. इस दौरान मौजूद लोग भी भावुक हो गए.

जानकारी के अनुसार, नशे की लत से परेशान एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी के कार्यालय पहुंचा था. बातचीत और समझाइश के दौरान उसने अपनी बेटी से वादा किया कि अब वह शराब नहीं पिएगा.

एसपी ने जारी किया वीडियो

प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम केवल कानून का पालन कराना नहीं, बल्कि परिवारों को टूटने से बचाना और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाना भी है.

उन्होंने कहा कि हर पारिवारिक विवाद केवल केस और मुकदमे से नहीं सुलझता, बल्कि संवाद और आपसी समझ से भी कई समस्याओं का समाधान संभव है.

अभियान का दिखने लगा असर

एसपी के अनुसार, बगहा पुलिस जिले में नशामुक्ति और पारिवारिक जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अब इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिलने लगा है.

बेटी के सामने पिता द्वारा शराब छोड़ने का संकल्प वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की पहल का उद्देश्य सिर्फ एक व्यक्ति को समझाना नहीं, बल्कि पूरे परिवार को टूटने से बचाना और समाज में अच्छा संदेश देना है.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >