डॉ. एसपी अग्रवाल, पुअनि शारदा प्रसाद सहित आठ पर जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

साक्ष्य देने कोर्ट नहीं आने वाले पुलिस पदाधिकारी व चिकित्सक सहित आठ पर एनबीडब्लू (गैर जमानतीय वारंट) जारी किया है.

बगहा. साक्ष्य देने कोर्ट नहीं आने वाले पुलिस पदाधिकारी व चिकित्सक सहित आठ पर एनबीडब्लू (गैर जमानतीय वारंट) जारी किया है. इतना ही नहीं इस एनबीडब्लू के तामिला करवाने की जिम्मेवारी पुलिस अधीक्षक को सौंपी गयी है. तथा अगली तारीख 25 सितंबर को हर हाल में गिरफ्तार कर कोर्ट में लाने का निर्देश दिया गया है. यह आदेश जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की कोर्ट ने गुरुवार को रामनगर थाना कांड संख्या 357/08 ,सत्र वाद संख्या 502/14 में सुनवाई के दौरान पाया कि अभियोजन साक्ष्य हेतु मामला 2015 से ही लंबित चला आ रहा है. कुल 12 साक्षी हैं जिनमें से चार की गवाही हो चुकी है, अभी भी 8 का साक्ष्य बाकी इसमें कुल 12 साक्षी हैं जिनमें से चार की गवाही हो चुकी है. लेकिन अभी भी 8 का साक्ष्य बाकी है. जनवरी 2023 के बाद से अभियोजन के द्वारा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है. उच्च न्यायालय पटना द्वारा पुराने वादों का प्रतिदिन निस्तारित करने का आदेश जारी किया गया है. जो समय अब शुरू होने वाला है.इसलिए साक्षियों के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी करते हुए एसपी को निर्देशित किया गया है कि अगली तारीख तक हर हाल में पुलिस पदाधिकारी, चिकित्सक सहित आठ को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करें. गौरतलब है कि नारायण कुमार अग्रवाल के द्वारा अपने भाई योगेन्द्र अग्रवाल के हत्या के संबंध में दो अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध 08 सितंबर 2008 को एफआईआर दर्ज कराया था. कुल 12 साक्षियों में से 04 साक्षियों का साक्ष्य हो चुका है.आठ का साक्ष्य बाकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >