Bettiah: अमीर-ए-शरियत के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भोगाड़ी बाज़ार का जलसा बना ऐतिहासिक

मझौलिया के भोगाड़ी बाज़ार में आयोजित विशाल दीनी एवं सामाजिक जलसे में इमारत-ए-शरिया के अमीर-ए-शरियत मौलाना सैयद शाह अहमद वली फैसल रहमानी पहुंचे. कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और शिक्षा, सामाजिक सुधार तथा भाईचारे का संदेश दिया गया. पढ़ें पूरी खबर…

मझौलिया से संजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Bettiah News: मझौलिया प्रखंड के भोगाड़ी बाज़ार (हरपुर गड़वा) में रविवार को आयोजित विशाल दीनी एवं सामाजिक जलसा उस समय ऐतिहासिक बन गया, जब इमारत-ए-शरिया के आठवें अमीर-ए-शरियत हज़रत मौलाना सैयद शाह अहमद वली फैसल रहमानी साहब यहां पहुंचे. उनके आगमन पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुसलमानों की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था इमारत-ए-शरिया के नाजिम मुफ्ती सईदुर रहमान कासमी, मौलाना अंजार आलम कश्मीरी, मुफ्ती सोहराब अहमद नदवी तथा कारी मुजीबुर रहमान सहित कई धार्मिक विद्वान भी मौजूद रहे.

हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

आयोजकों के अनुसार जलसे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से हजारों लोग शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था.

अमीर-ए-शरियत के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं. उनके आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी से इस्तकबाल किया.

शिक्षा और सामाजिक सुधार पर दिया जोर

जलसे को संबोधित करते हुए अमीर-ए-शरियत मौलाना सैयद शाह अहमद वली फैसल रहमानी ने समाज में शिक्षा के प्रसार और दीनी तालीम को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया.

उन्होंने आपसी भाईचारे, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और कौमी एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और नैतिक मूल्यों का प्रसार आवश्यक है.

आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों की भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में शेख नसीर आलम, हाफिज हिफ्जुर रहमान, एक्स आर्मी बदरुल हसन, मुफ्ती मौजकिर, कारी जकी अहमद तथा इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर फकीउद्दीन उर्फ पप्पू की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इसके अलावा डॉ. एजाज आलम, शेख असलम, इरशाद, शाहबाज आलम, जावेद अख्तर, फैयाज आलम, तारिक अनवर, पप्पू आलम और अतीक अहमद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया.

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना जलसा

भोगाड़ी बाज़ार में आयोजित यह जलसा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा. बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी और धार्मिक-सामाजिक संदेशों के कारण कार्यक्रम को सफल माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >