Bettiah: महिला से दुष्कर्म कर आरोपी ने अश्लील वीडियो किया वायरल, एफआईआर

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने का बाद आरोपी ने दुष्कर्म का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने का बाद आरोपी ने दुष्कर्म का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. मामले में महिला की सास ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें विशुनपुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय शेख हसनैन को आरोपित किया है. आरोप है कि शेख हसनैन 17 तारीख को उसके घर में घुसा और हथियार के बल पर उसकी पतोहु के साथ जबरन रेप किया. रेप का लाइव वीडियो बना लिया. उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा. धमकी में उसने कहा कि वह फिर से उसके पतोहु के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है नहीं तो वीडियो वायरल कर देगा. इस बात को लेकर 20 तारीख को झगड़ा हो गया. झगड़ा होने पर आरोपित और उसके पुत्र ने सास को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया. झगड़ा होने के तुरंत बाद आरोपी हसनैन ने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. आरोपी घर छोड़ कर फरार है. बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >