बेतिया: आदित्य हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग पर शव रखकर सड़क जाम, घंटों परेशान रहे राहगीर

आदित्य हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया. पुलिस की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हुआ.

Bettiah Crime News: चनपटिया में आदित्य कुमार हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार सुबह मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर कुड़िया कोठी चौक के समीप शव रखकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Chanpatia Crime News: आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज थे परिजन

प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है. परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे.

पुलिस अधिकारियों ने समझाकर कराया सड़क जाम समाप्त

सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजीत कुमार और कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया.

काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया. इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए और पुलिस की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया.

आश्वासन के बाद सामान्य हुआ आवागमन

शव को सड़क से हटाए जाने के बाद बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर लगा जाम समाप्त हुआ और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो गया. जाम के कारण कुछ समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आदित्य हत्याकांड की जांच जारी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मां के साथ सो रही थी नाबालिग, रात में हुई गायब, शादी की नीयत से अपहरण का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >