लौरिया में ABVP का सदस्यता अभियान तेज, 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जोड़ने का लक्ष्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का सदस्यता अभियान उत्तर बिहार में तेजी से चल रहा है. लौरिया इकाई ने 3000 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. यह अभियान विद्यार्थी और समाज के हित में काम कर रहा है.

Bettiah News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) उत्तर बिहार का सदस्यता अभियान 5 अगस्त से 15 सितंबर तक चलाया जा रहा है. अभियान के तहत प्रदेश में चार लाख नए छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसी क्रम में लौरिया इकाई ने तीन हजार से अधिक छात्रों और शिक्षकों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया गया.

 Lauriya News: लौरिया में तीन हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

अभाविप की लौरिया इकाई की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर शिक्षण संस्थानों में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से संवाद कर उन्हें संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दे रहे हैं.

इसी क्रम में बागड़ कुंवर कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अभाविप से जुड़े.

सदस्या लेती बीकेजी की छात्रा

प्रदेश में चार लाख नवीन सदस्यों का लक्ष्य

अभाविप के सदस्यता अभियान के तहत उत्तर बिहार सहित प्रदेश में चार लाख नए छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. संगठन की लौरिया इकाई ने भी स्थानीय स्तर पर सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने की तैयारी की है.

विद्यार्थी और समाज हित में काम करता है अभाविप

प्रांत संयोजक स्वावलंबी भारत सुजीत मिश्रा ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. संगठन विद्यार्थियों के हित के साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी काम करता है.

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकें.

संगठन विस्तार पर दिया जा रहा जोर

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुमार ने बताया कि इस बार लौरिया इकाई की ओर से तीन हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लगातार विद्यार्थियों के बीच पहुंच रहे हैं.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

सदस्यता अभियान के दौरान मुकेश गुप्ता, अर्चना, स्नेहा, पूजा, अनामिका, कविता, मधु, निर्भय और साक्षी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से अभियान से जुड़ने की अपील की.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बदहाल मुसहर टोली, गंडक से लकड़ी छानकर चूल्हा जलाने को मजबूर हैं परिवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >