अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख

धनहा थाना क्षेत्र के सधुनिया कुट्टी मरिचहवा टांड़ गांव में शनिवार की दोपहर आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया.

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र के सधुनिया कुट्टी मरिचहवा टांड़ गांव में शनिवार की दोपहर आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. जिसमें हजारों की संपत्ति जलने का अनुमान है. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दुर्गा वर्मा के घर से अचानक आग की लपटें दिखाई दिया. वही देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों के शोर गुल पर किसी तरह ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सभी प्रकार के सामान जलकर राख हो गया था. अग्नि पीड़ित दुर्गा वर्मा ने बताया कि घर में रखा करीब लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया. इस बाबत मधुबनी सीओ नंदलाल राम ने बताया कि हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर जांच कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अग्नि पीड़ित को हर संभव सरकार के तरफ से मदद किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >