टहलने निकले 72 वर्षीय वृद्ध की पोखर में डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव

चनपटिया के शुक्ल टोला में शनिवार सुबह एक दुखद घटना हुई, जहाँ टहलने निकले 72 वर्षीय उपेंद्र शुक्ल की पोखर में डूबने से मौत हो गई. SDRF की टीम ने दोपहर में उनका शव बरामद किया, जिससे परिवार में मातम पसर गया.

Chanpatia News: चनपटिया थाना क्षेत्र के वार्ड 15 स्थित शुक्ल टोला में शनिवार की सुबह पोखर में डूबने से 72 वर्षीय वृद्ध उपेंद्र शुक्ल की मौत हो गयी. मृतक स्व. बच्चा शुक्ल के पुत्र थे. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

सुबह टहलने निकले थे वृद्ध

मृतक के भतीजे चंदेश कुमार शुक्ल ने बताया कि उपेंद्र शुक्ल शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे. घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित पोखर के पास पैर फिसलने से वे पानी में गिर गये.

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. करीब छह बजे तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर आसपास के लोगों की मदद से खोजबीन की गयी. इसी दौरान उनके पोखर में गिरने की जानकारी मिली.

SDRF ने दोपहर में बरामद किया शव

घटना की सूचना के बाद शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने शनिवार की दोपहर पोखर से उपेंद्र शुक्ल का शव बरामद कर लिया.

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गयी.

मृतक की पत्नी का नाम मोतरनी देवी है. उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं. वृद्ध की मौत से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >