एसएसबी ने 18 किलो गांजा पकड़कर सहोदरा थाने को सौंपा

गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने 18 किलो गांजा पड़कर सहोदरा पुलिस को सौंपा है.

गौनाहा. गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने 18 किलो गांजा पड़कर सहोदरा पुलिस को सौंपा है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया है कि भिखनाठोरी कैंप के एसएसबी के 44वी बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के धमोरा भटनी के बीच सैनिक रोड पर एक तस्कर का पीछा करते हुए 18 किलो गांजा पकड़कर सहोदरा थाने को सौंपा हैं. वहीं एसएसबी के एसआई संजीव कुमार ने बताया है कि मिली सूचना के आधार पर बुधवार को अपने टीम के साथ सुबह के पांच बजे तस्कर का पीछा कर गांजा पकड़ा गया है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया है कि टीम लीडर एसएसबी के एसआई संजीव कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >