नगर निगम के दो सौ से अधिक संविदा कर्मियों को चालू जुलाई माह से 15 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ : गरिमा

नगर निगम में कार्यरत दो सौ से अधिक विभिन्न कोटि के संविदा कर्मियों को चालू जुलाई 2024 से 15 फीसदी की वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा.

बेतिया. नगर निगम में कार्यरत दो सौ से अधिक विभिन्न कोटि के संविदा कर्मियों को चालू जुलाई 2024 से 15 फीसदी की वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा. नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार चार जुलाई को संपन्न नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में बहुमत के आधार पर इसका प्रस्ताव पारित किया गया है.

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत कुल दो सौ से भी अधिक संविदा कर्मियों में से प्रत्येक संविदाकर्मी को न्यूनत्तम दो से तीन हजार या उससे भी कुछ अधिक मासिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा. महापौर ने यह भी बताया कि वर्षों से नगर निगम के संविदा कर्मी इसकी मांग करते रहे हैं. महापौर ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में नगर निगम के एक एक जनता-जनार्दन के सुख सुविधाओं में विस्तार के साथ हमारे साथ कार्यरत एक-एक कर्मी तक की सुख सुविधा में समय समय पर वृद्धि करते रहना शामिल है. इस कार्य को संपन्न होने में नगर निगम बोर्ड के माननीय पार्षदगण की भी सहमतिपूर्ण भागीदारी रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >