ठकराहा. ठकराहा दलित बस्ती में शुक्रवार की देर शाम एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत करंट के संपर्क में आने से हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.वार्ड सदस्य गोविंद राम ने बताया कि वार्ड नंबर11 निवासी मनोज राम की 13 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी होल्डर में बल्ब लगा रही थी. इस दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गयी और बिजली के झटके लगने से उसकी मौत हो गयी. कुछ देर बाद जब उसकी मां आंगन में गयी तो अपनी बेटी को चौकी पर बेहोशी हालत में पाया. चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए और आनन फानन में उसे पीएचसी ठकराहा लेकर पहुंचे. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
