नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताये मार्गों पर युवाओं को चलने की है जरूरत : डीडीसी

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर सुभाष चौक पर जिला प्रशासन द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बेगूसराय. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर सुभाष चौक पर जिला प्रशासन द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां डीडीसी आकाश चौधरी, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सत्यप्रकाश ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किया. इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्र के प्रति और अद्वितीय योगदान रहा है. आज के युवाओं को उनके बताएं मार्गों पर चलने की जरूरत है. इस मौके पर एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह, पैगामे अमन कमेटी के अध्य्क्ष मो अहसन, दिलीप कुमार सिन्हा, जदयू नेता चितरंजन सिंह समेत अन्य मौजूद थे. वहीं मंझौल/चेरियाबरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार अभाविप मंझौल नगर इकाई के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. मौके पर जिला सहसंयोजक रवि कुमार एवं नगरमंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में मंझौल खैरा टोला महादलित मोहल्ले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता के साथ पठन-पाठन सामग्री सैकड़ों बच्चों के बीच वितरण किया गया. इस अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस एक महान भारतीय क्रांतिकारी थे और वह नेताजी के नाम से जाने जाते हैं. जिन्होंने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”””””””” का नारा दिया. और आजाद हिन्द फौज का गठन कर भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया. उनके नारों ””””””””जय हिन्द”””””””” और ””””””””दिल्ली चलो”””””””” ने लाखों को प्रेरित किया और वह एक प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नेता थे. जिन्होंने देश के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया. आज हम सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उनके जयंती के शुभ अवसर पर एकजुट होकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से काफी धूमधाम से मना रहे हैं. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, जिला प्रमुख रविराज सिंह, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रांत पदाधिकारी श्वेतनिशा ने कहा कि नेताजी की स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय थी. वे एक साहसी और निडर नेता थे. सुभाषचन्द्र बोस जो भागवत गीता से गहराई से प्रेरित थे. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने संघर्ष में जो बलिदान और संघर्ष किया. उसे भुलाया नहीं जा सकता. वरिष्ठ छात्र नेता दीपक कुमार, आरसीएस कॉलेज उपाध्यक्ष अनुराग कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता सचिन कुमार व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं. और समाजवादी नीतियों के समर्थन के लिए प्रसिद्ध थे. आज उनके जयंती के शुभ अवसर पर उनको याद करके उनके किए हुए कार्यों से सीखते हुए हम सभी युवा तरुणाई आगे बढ़ेंगे. जिससे आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ता काफी लाभान्वित होंगे. मौके पर राष्ट्र कलामंच इकाई प्रमुख शगुन भारती, शालिनी राज, रितिका रानी ने कहा कि 1942 में गांधी जी ने बोस को देशभक्ति का राजकुमार कहा था. बोस के निधन की खबर आने पर गांधी जी ने कहा था कि नेताजी की देशभक्ति अतुलनीय है. उनकी वीरता उनके हर कार्य में झलकती है. मौके पर अमित कुमार सिंह गप्पू, रवि कुमार, मुकेश कुमार, अनुराग कुमार, सचिन कुमार, आदित्य कुमार, रामलगन यादव, रामकुमार, शालिनी राज, शगुन भारती, रितिका रानी, रिचा रानी, प्रियांशु कुमार, श्यामजी, रिशुराज, सुमन कुमार, आंचल कुमारी, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी, डेजी कुमारी, संध्या कुमारी, रिशु कुमारी, मीनाक्षी कुमारी आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएँ एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >