बछवाड़ा. बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड के मजनूपुर नवादा होल्ट के समीप फाटक संख्या 17 व 18 के बीच मंगलवार को जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14618 से गिरकर एक युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों व 112 पुलिस टीम के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा लाया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान सहरसा जिले के महेशी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरवन गांव निवासी सुरेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र नरेश कुमार यादव के रूप में की गयी है. घायल युवक ने बताया कि हम अमृतसर से अपने गांव जा रहे थे, शौचालय से निकलकर जैसे ही गेट के समीप सिंक में हाथ साफ कर रहे थे, एकाएक सिर में चक्कर आ गया. जब तक हम सम्हल पाते तब तक गेट खुली थी और हम गेट से नीचे गिर गये. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाकर हमें इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया.
ट्रेन से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

ट्रेन से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर
Copied link
बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड के मजनूपुर नवादा होल्ट के समीप फाटक संख्या 17 व 18 के बीच मंगलवार को जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14618 से गिरकर एक युवक घायल हो गया.