बेगूसराय: घर में चल रहा था श्राद्धकर्म की तैयारी, इधर सांप के डसने से युवक की मौत

बेगूसराय के तेघड़ा में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक रितिक कुमार की मौत हो गई. घर में श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी, उसी एक दिन पहले इस हादसे ने मातम फैला दिया. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था रितिक.

Begusarai News : तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 स्थित मधुरापुर बिचला टोला में शनिवार की सुबह करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. संयोगवश परिवार में रविवार को चचेरे दादा के पिता का दशकर्म होना था, लेकिन उससे एक दिन पहले हुए इस हादसे ने घर की खुशियां मातम में बदल दीं. मृतक की पहचान मधुरापुर बिचला टोला निवासी विनय कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई है.

गोशाला में करंट की चपेट में आया युवक

ग्रामीणों के अनुसार रितिक शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित गोशाला में मवेशियों की देखभाल के लिए गया था. वहां लगे एक बिजली के खंभे में करंट प्रवाहित था. उसकी चपेट में आते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी. आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल, तेघड़ा ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए बरौनी के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया. योग आश्रम के संरक्षक रामरतन सिंह ने बताया कि रितिक कुमार मेधावी छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. वह अग्निवीर भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुआ था, लेकिन मात्र एक अंक से चयन से वंचित रह गया. उसका छोटा भाई अनुराग कुमार हाल ही में अग्निवीर में चयनित होकर 22 जून को बेंगलुरु प्रशिक्षण के लिए गया है. रितिक घर पर रहकर पढ़ाई के साथ अपने किसान पिता का खेती और पशुपालन के कार्य में भी सहयोग करता था.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवा बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >