सड़क पार कर रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

जीरोमाइल से लेकर सिमरिया तक फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.

बीहट. जीरोमाइल से लेकर सिमरिया तक फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. एफसीआइ थाना क्षेत्र के बीहट चांदनी चौक के समीप एनएच-31 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी. मृतक की पहचान बीहट नगर परिषद अंतर्गत इब्राहिमपुर टोला के वार्ड-29 निवासी बलराम पासवान के करीब 18 वर्षीय पुत्र कन्हैया पासवान के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया सुबह में बीहट चांदनी चौक के समीप सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप (बीआर 01जीपी/8455) ने उसे बाइक में ठोकर मार दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला. स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किये जाने पर चालक बीहट स्टेट बैंक के समीप गाड़ी छोड़कर भाग निकला. इधर घटना की सूचना मिलते ही एफसीआइ थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और इलाज हेतु उसे ग्लोकल अस्पताल ले गयी, जहां डाॅक्टर ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. एफसीआइ थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गयी है. इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. जानकारी के अनुसार तीन भाई-बहनों में कन्हैया पासवान सबसे छोटा है, जो किसी काम से सड़क पार करके बाजार जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >