जीविका संगठन से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर रहीं हैं महिलाएं : बीपीएम

जीविका से ग्रामीण महिलाएं हर क्षेत्र में स्वावलंबी बनीं है और सशक्त हुईं है. महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं.

नावकोठी. जीविका से ग्रामीण महिलाएं हर क्षेत्र में स्वावलंबी बनीं है और सशक्त हुईं है. महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं. तभी तो महिला संवाद में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी हो रही है. ये बातें नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने शुक्रवार को नावकोठी आयुर्वेदिक औषधालय में तिरंगा जीविका महिला ग्राम संगठन के महिला संवाद के उद्घाटन में कही. कार्यक्रम को मुखिया राष्ट्रपति कुमार, बीपीएम मनोरंजन कुमार, सामुदायिक समन्वयक रेणु कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया. बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की पहल का सार्थक प्रभाव समाज में दिख रहा है. महिलाएं जीविका संगठन से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर परिवार को आगे बढ़ा रही हैं. सामुदायिक समन्वयक दुलारचंद राम ने कहा कि महिला संवाद के माध्यम से समाज की हर महिला तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचे. बुक कीपर रंजू कुमारी के नेतृत्व में महिला संवाद में सैकड़ों महिलाएं आयीं. इसमें महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी. प्रखंड मेंटर ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी, रोहित कुमार, विकास कुमार ने कहा कि जीविका सिर्फ आर्थिक समृद्धि ही नहीं वरन महिलाओं को निर्णय लेने में सक्षम बनाती है. वहीं दर्जनों महिलाओं ने कहा कि जीविका से जुड़कर योजनाओं के लाभ लेने में भी सक्षम हुई हैं. जनिता कुमारी ने कहा कि पहले महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी नहीं थी, किन्तु अब इससे जुड़कर वह काफी खुशहाल हो रही है. रेणु कुमारी ने कहा कि जीविका हम महिलाओं के लिए संबल है. कंचन कुमारी ने जीविका को जीविकापार्जन का ही माध्यम नहीं बल्कि महिलाओं को हर क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं से युक्त बना रही हैं. शबाना बेगम बताती हैं कि मुख्यमंत्री ने महिला उत्थान के लिए एक सशक्त माध्यम जीविका दिया है. जिससे जुड़कर उसका परिवार आगे बढ़ रहा है. मौके पर जनिता, रेणु, किरण, रुपम, पुष्प लता, अनीता देवी, रबीना देवी, वर्षा कुमारी, शबाना बेगम सहित दर्जनों जीविका दीदियां मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >