बगरस गांव में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Nawada News : भगवानपुर के बगरस गांव में 41 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Begusarai News : भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरस गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए जुट गई. मृतका की पहचान बगरस गांव वार्ड संख्या-2 निवासी रामप्रवेश सहनी की पत्नी करीब 41 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है.

बीमारी के दौरान मौत होने की बात कह रहे परिजन

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रीता देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के एक विवाहित पुत्री और तीन पुत्र हैं. पति रामप्रवेश सहनी गांव में रहकर मजदूरी करते हैं और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, एएसआई अजय कुमार सिंह और पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामला हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया शिवशंकर महतो, सामाजिक कार्यकर्ता तेजनारायण यादव सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Also Read : नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrityunjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >