चालान के डर से नहीं, खुद की सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट : थानाध्यक्ष

Begusarai News : थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर रविवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

डंडारी. थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर रविवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने इस अभियान में बगैर कागजात, हेलमेट, नंबर प्लेट, लाइसेंस के साथ-साथ ओवरलोडिंग सहित डिक्की की भी जांच की गई. इस दौरान देखा गया कि सड़क से गुजर रहे कई दो पहिया वाहन चालक हेलमेट साथ में रखने के बावजूद भी हेलमेट अपने सर पर लगाने के बजाय हाथ में अथवा बाइक में लटकाकर चलते देखे गए. इस दौरान दोषी पाये जाने वाले वाहनों का चालान भी काटा गया.

डंडारी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी बाइक सवार अपनी सुरक्षा के प्रति लापरवाह बन रहे हैं. अब समय आ गया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले के हाथ में फूल नहीं थमाकर चालान थमाना ही विकल्प बचा है. उन्होंने बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों से कहा कि हेलमेट आपकी जीवन की सुरक्षा करता है इसलिए हेलमेट पुलिस के चालान के डर से नहीं अपितु अपने आप की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपयोग करें. इस दौरान समाचार प्रेषण तक एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >