आंधी-तूफान में नवनिर्मित मकान के पीछे छिपे मजदूर पर टूटकर गिरी दीवार, मौत

जिले में बुधवार की देर शाम आयी तेज आंधी व तूफान में नवनिर्मित दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी.

बेगूसराय. जिले में बुधवार की देर शाम आयी तेज आंधी व तूफान में नवनिर्मित दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में मियांचक की है. मृतक की पहचान मियांचक गाछी टोला के रहने वाले बजरंगी सोनी के पुत्र दीपक कुमार (20) के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दीपक मजदूरी करता था. बुधवार की देर शाम वह काम कर लौट रहा था. इसी दौरान देर शाम में तूफान आ जाने के कारण वह गोपाल सोनी के नवनिर्मित मकान के पीछे छिप गया. इसी दौरान तीन मंजिला पर कच्ची जोड़ी गयी दीवार नीचे गिर गयी, जिसमें दबकर दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और उसे निकाला गया. इसके बाद बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर लाश का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. घटना के संबंध में मृतक के पिता बजरंगी सोनी ने बताया कि हम शादी में काम करने गए हुए थे. वहां से घर लौटे तो बेटा दीपक की खोजबीन किए पता नहीं चला तो फोन लगाए, लेकिन संपर्क फोन नहीं लगा. इसी बीच पता चला कि काम कर लौट रहा था. इसी दौरान आंधी-तूफान आ गया तो गोपाल सोनी के निर्माणाधीन घर के नजदीक रुक गया. तेज आंधी में दीवार गिरने से वह दब गया फिर अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. दीपक के साथ काम कर लौट रहे एक युवक ने बताया कि चट्टी रोड से काम कर लौट रहे थे, तभी आंधी तूफान आ गया तो घर के बगल में बैठ गए. इसी बीच ऊपर से दीवार गिर जाने से दीपक उसमें दब गया. स्थानीय लोगों की मदद से वहां से निकाल कर अस्पताल लाए, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >