Viral Video: बिहार में चलती ट्रेन के सामने कूदी महिला, हाथ में क्यों ली थी आधार कार्ड? जानिए वजह

Viral Video: बेगूसराय के बखरी में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला चलती ट्रेन के सामने कूद गई. लोको पायलट की सतर्कता और इमरजेंसी ब्रेक की वजह से बड़ा हादसा टल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल स्थित सलौना ढाला पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया. रेलवे ट्रैक पर अचानक एक महिला कूद गई, लेकिन चलती ट्रेन के लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसकी जान बचा ली. हालांकि ट्रेन रुकने से पहले महिला इंजन के नीचे आ गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना की शिकार महिला की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा निवासी घुरन चौधरी की पत्नी, 55 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला रेलवे ट्रैक के किनारे चलते-चलते अचानक गिर पड़ी, उसी समय सलौना स्टेशन से खुली एक पैसेंजर ट्रेन वहां आ पहुंची. इंजन के नीचे आने के बावजूद महिला की जान बच गई, जो लोको पायलट की सतर्कता और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता का नतीजा है.

दिमागी रूप से कमजोर थी महिला, हाथ में था आधार कार्ड

परिजनों ने बताया कि सरस्वती देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और पहले भी कई बार बिना बताए घर से निकल जाया करती थीं. गुरुवार को भी वह ऐसे ही घर से निकली थीं और संभवतः अचानक चक्कर खाकर ट्रैक पर गिर गईं. घटना के समय उनके हाथ में आधार कार्ड था, जिससे उनकी पहचान हो सकी.

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इंजन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिर, कान और हाथ-पैर में चोटें आई हैं, लेकिन हालत स्थिर बताई जा रही है.

Also Read: तनिष्क लूट का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह के राइट हैंड का मर्डर, लुटेरों को मुहैया कराता था हथियार और बाइक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >