Video: भाई ने BPSC शिक्षक से बहन की मांग में जबरन डलवाया सिंदूर, देखिए पकड़ौआ विवाह का वीडियो

Video: बिहार के बेगूसराय में बीपीएससी टीआरई-2 में पास प्लस टू शिक्षक को पकड़ के जबरदस्ती शादी करवा दी गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि दोनों के बीच चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

Video: बिहार के बेगूसराय में बीपीएससी टीआरई-2 में पास प्लस टू शिक्षक को पकड़ के जबरदस्ती शादी करवा दी गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि लड़की को लेकर ससुराल जाने के बाद ससुरालवालों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है. लड़की का कहना है कि वो अपनी बहन के यहां रजौड़ा में रहकर GNM की पढ़ाई करती है. 4 साल पहले बहन के गांव के ही लड़का अवनीश कुमार से उसे प्रेम हुआ. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ गया.

लड़की पक्ष वाले शादी के लिए बोले तो किया इनकार

बता दें कि अवनीश शिक्षक की तैयारी कर रहा था. BPSC परीक्षा में पास करने के बाद उसकी पोस्टिंग कटिहार में हो गई. इसके बाद वह गुंजन (प्रेमिका) को कटिहार भी बुलाने लगा. करीब 10 दिन पहले अवनीश गांव आया और अपनी प्रेमिका को कटिहार लेकर चला गया. इससे पहले ही गुंजन ने अपने परिजनों को अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया था. परिजनों ने शादी करवाने का प्रयास किया, लेकिन अवनीश इनकार कर दिया. जिसके बाद लड़की पक्ष वालों ने अवनीश को पकड़कर जबरदस्ती गुंजन से शादी करवा दी.

Also Read: बिहार में BPSC शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, 4 साल से था प्यार, टीचर बनने के बाद शादी से किया इनकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >