मेधा सम्मान समारोह में 250 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, 2027 के परीक्षार्थियों का भी बढ़ाया उत्साह

Begusarai News : सकरवासा पंचायत में बेटर सोसायटी द्वारा मेधा सम्मान समारोह आयोजित, 250 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। शिक्षा को मिला बढ़ावा।

Begusarai News : चेरियाबरियारपुर प्रखंड की सकरवासा पंचायत स्थित दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को बेटर सोसायटी संस्था की ओर से मेधा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया. वहीं वर्ष 2027 की मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को भी अध्ययन सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

अतिथियों ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएमओ राजू कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अतहर हुसैन ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक बालमुकुंद झा, मायाराम चौधरी, मो. नगीना सहित कई शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

शिक्षा के क्षेत्र में पहल को बताया सराहनीय

बीईओ अतहर हुसैन ने कहा कि सकरवासा पंचायत के युवाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सराहनीय है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं.

मेधावी छात्रों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी

एडीएमओ राजू कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है. मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान तथा आगामी परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन एक सकारात्मक पहल है. उन्होंने कहा कि बेटर सोसायटी जैसी संस्थाएं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होगा और वे जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकेंगे.

संस्था के सदस्यों की रही सक्रिय भूमिका

समारोह को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष शुभम कुमार, उपाध्यक्ष अंकेश कुमार, सचिव चंदन पासवान, कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार, एमडी समशुल हसन, किरण कुमारी साह, पप्पू साह, लक्ष्मण, सुभेंदु मंचुन, हरे कृष्णा, हीरा लाल मांझी सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. अंत में अतिथियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी अभियान बताया.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Iftekhar alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >