केंद्रीय मंत्री व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात को सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को बेगूसराय के टाउन हॉल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ सुना.

बेगूसराय. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को बेगूसराय के टाउन हॉल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ सुना. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय संवाद है. यह कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देता है, समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरता है और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार देश के आम लोगों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और नवाचार करने वालों की चर्चा कर उन्हें सम्मान देने का कार्य करते हैं. इससे समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को जोड़ने वाला अनूठा मंच है. इससे समाज सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए नई प्रेरणा मिलती है. भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बना है. इससे राष्ट्र निर्माण की भावना और मजबूत होती है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >