शहीद मनीष के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, छोटी बेटी को गोद में लेकर हुए भावुक, बड़ी बेटी से पढ़ाई की ली जानकारी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में शहीद बीएसएफ जवान मनीष कुमार के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने शहीद की बेटी को गोद में लेकर भावुक क्षण साझा किए और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

Begusarai BSF Jawan Funeral : बेगूसराय के कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए बीएसएफ जवान मनीष कुमार के रतनपुर स्थित आवास पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे. उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. इस दौरान शहीद मनीष के परिवार का माहौल भावुक हो गया.

आवास पर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने शहीद मनीष कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शहीद के भतीजे और उनकी बेटी से भी बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने बेटी की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. केंद्रीय मंत्री ने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर परिवार से भी चर्चा की.

शहीद की छोटी बेटी को गोद में लेकर भावुक हुए गिरिराज सिंह

परिजनों से मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री की भावुक तस्वीर भी सामने आई. उन्होंने शहीद मनीष की छोटी बेटी को अपनी गोद में लिया. बच्ची को गोद में लेकर वह कुछ देर तक भावुक नजर आए. इसके बाद उन्होंने शहीद की माता जी से मुलाकात की. मां से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह भी भावुक हो गए और उन्हें ढांढस बंधाया.

बेगूसराय में तेज रफ्तार हाईवा से बचने में बिगड़ा बाइक का संतुलन, सड़क पर गिरी महिला; अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

केंद्रीय मंत्री ने शहीद मनीष की पत्नी से भी मुलाकात की. उन्होंने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता नहीं करने की बात कही और परिवार को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का भरोसा दिया. उन्होंने पत्नी से बच्चों के भविष्य के बारे में मजबूती से सोचने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही.

2 सितंबर को देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे मनीष

बेगूसराय के रतनपुर निवासी बीएसएफ जवान मनीष कुमार 2 सितंबर को कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे. उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे बेगूसराय में शोक की लहर दौड़ गई थी. बड़ी संख्या में लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास और अंतिम यात्रा में शामिल हुए.

शहीद मनीष के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. सिमरिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बीएसएफ के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी. अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरा इलाका "शहीद मनीष अमर रहें" के नारों से गूंज उठा.

मनीष की शहादत ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है. परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, वहीं देश की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को लोग सम्मान और गर्व के साथ याद कर रहे हैं.

बेगूसराय: तिरंगे में लिपटकर घर लौटा BSF जवान, 4 साल की बेटी बोली- पापा को हॉस्पिटल से वापस लाइये, सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >