सिमरिया धाम में डॉ. विजय कुमार झा को श्रद्धांजलि, 25 से 29 जुलाई तक होगा गुरु पूजन महोत्सव

Begusarai News : सिमरिया धाम स्थित सर्वमंगला आश्रम में वेद विज्ञान अनुसंधान न्यास के निदेशक डॉ. प्रो. विजय कुमार झा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. उनके अधूरे संकल्पों को पूरा करने का संकल्प लिया गया. 25 से 29 जुलाई तक गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

Begusarai News : वेद विज्ञान अनुसंधान न्यास के निदेशक एवं मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ. प्रो. विजय कुमार झा की स्मृति में सिमरिया धाम स्थित सर्वमंगला आश्रम परिसर में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आश्रम परिवार एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

'उनका जीवन आश्रम और वेद विज्ञान संस्थान के लिए समर्पित रहा'

सर्वमंगला के अधिष्ठाता स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. विजय कुमार झा सर्वमंगला आश्रम के विशिष्ट स्तंभ थे. उनके असामयिक निधन से न केवल उन्हें, बल्कि पूरे आश्रम परिवार को व्यक्तिगत क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सर्वमंगला परिवार और वेद विज्ञान संस्थान के विकास के लिए समर्पित रहा. अब उनके अधूरे संकल्पों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

केंद्रीय समिति ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सभा में सर्वमंगला केंद्रीय समिति तथा महर्षि चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान समिति के सभी सदस्यों ने डॉ. विजय कुमार झा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

25 से 29 जुलाई तक होगा गुरु पूजन महोत्सव

श्रद्धांजलि सभा के बाद गुरु पूजन एवं गुरु जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले गुरु पूजन महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था रविंद्र ब्रह्मचारी की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी. कार्यक्रम के पहले दिन महर्षि चिदात्मन जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इसके बाद तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी. महोत्सव के अंतिम दिन गुरु पूजा एवं व्यास पूजा का आयोजन किया जाएगा.

बैठक में कई सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में सर्वमंगला समिति के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह, महासचिव राज किशोर प्रसाद सिंह, उषा रानी, कोषाध्यक्ष नवीन प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, सत्यानंद, प्रो. प्रेम, मीडिया प्रभारी नीलमणि, मुरारी कुमार मनु, अमरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, निपेंद्र सिंह, पप्पू त्यागी, बबलू सिंह, पप्पू कुमार, तरुण सिंह, राधा रमण चौधरी, श्याम झा, लक्ष्मण झा, राम झा, दिनेश झा, रमेश झा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, फरार ससुर गिरफ्तार, अब पूरा आरोपी परिवार पहुंचा जेल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin kumar raj

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >