बरगद का पेड़ गिरने से पांच घंटे यातायात ठप

प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव के समीप एनएच 28 पर बुधवार की अहले सुबह बरगद का पेड़ गिर जाने के कारण करीब पांच घंटों तक यातायात बाधित हो गया.

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव के समीप एनएच 28 पर बुधवार की अहले सुबह बरगद का पेड़ गिर जाने के कारण करीब पांच घंटों तक यातायात बाधित हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा यातायात बाधित होने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे में पेड़ को एनएच 28 से काटकर हटाया गया. जिसके बाद पुलिस प्रशासन के सहयोग से यातायात पुनः बहाल कराया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात मुसलाधार बारिश के कारण अचानक एनएच 28 के किनारे लगा बरगद का पेड़ सड़क पर जा गिरी. जिस कारण यातायात पुर्ण रूपेण बाधित हो गया. यातायात बाधित के कारण सड़क के दोनों किनारे करीब पांच-पांच किलोमीटर तक जाम हो गया. घंटो तक वाहनों में बैठे यात्री समेत देवघर जाने वाले श्रद्वालुओं को फजीहत झेलना पड़ा. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गयी जिसके बाद प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से बरगद पेड़ काटकर हटाया .जिसके बाद पुलिस ने यातायात चालू कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >