सुरक्षित शनिवार पर बच्चों के बीच टूथपेस्ट का वितरण, स्वच्छता अपनाने का दिलाया संकल्प

Begusarai News : तेलना प्राथमिक विद्यालय में एकता शक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. बच्चों को टूथपेस्ट बांटे गए और साफ-सफाई के महत्व पर जोर दिया गया.

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तेलन में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार और एकता शक्ति फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय में उपस्थित 110 विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार तथा शिक्षा समिति के सभी सदस्यों के बीच टूथपेस्ट का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व पर किया गया जागरूक

कार्यक्रम में फोकल शिक्षक पवन दास ने गंदगी से फैलने वाली विभिन्न बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से दांत साफ करने, हाथ धोने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

साफ भोजन और स्वच्छ पानी से भी होता है बीमारियों का बचाव

एकता शक्ति फाउंडेशन के प्रबंधक विक्रमादित्य कुमार ने कहा कि गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए केवल साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि स्वच्छ भोजन और शुद्ध पानी का सेवन भी आवश्यक है. उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने के लिए प्रेरित किया.

बच्चों को दिलाया गया 'एक वृक्ष मां के नाम' लगाने का संकल्प

विद्यालय के प्रधान शिक्षक विकास मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय का वातावरण सकारात्मक और खुशनुमा बनता है तथा बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है. इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को 'एक वृक्ष मां के नाम' लगाने का संकल्प भी दिलाया गया.

टूथपेस्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिले

टूथपेस्ट के पैकेट प्राप्त कर मीनाक्षी, प्रियम, सुशील, अंबिका, अंकित, शिवम, अमृता, कृष्ण, नेहा, स्वाति, संदीप, सुहानी सहित सभी बच्चे काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से एकता शक्ति फाउंडेशन के प्रबंधक विक्रमादित्य कुमार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में एकता शक्ति फाउंडेशन के विद्यालय समन्वयक अमन कुमार, शिक्षक रामानंद पासवान, पवन दास, अनिशा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नूतन, अनिता, चंदन सदा, शिक्षा समिति की सचिव रूपम देवी सहित विद्यालय परिवार और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद में संभावित भारी बारिश और बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, आपदा प्रबंधन समिति की बैठक



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mrityunjay kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >