जाम से राहत के लिए बखरी बाजार में सुबह 9:30 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की इंट्री रहेगी बंद

बखरी के मुख्य बाजार में लगातार बढ़ते जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं.

बखरी. बखरी के मुख्य बाजार में लगातार बढ़ते जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं.अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव के निर्देश पर अब बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश और सड़क किनारे पार्किंग पर कड़ी रोक लगा दी गई है. नए आदेश के तहत सुबह 9:30 बजे से रात 8:00 बजे तक बाजार क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वहीं दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक भी इन वाहनों की आवाजाही पर रोक लागू रहेगी,ताकि व्यस्त समय में यातायात सुचारू बना रहे. अनुमंडल प्रशासन ने पूरे बाजार को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है. वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर कम से कम 500 रुपया का जुर्माना लगाया जाएगा और बार-बार उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है. जबकि व्यापारियों को राहत देते हुए माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए रात 8:00 बजे से सुबह 9:30 बजे तक का समय तय किया गया है,जिससे दिन के समय ट्रैफिक प्रभावित न हो. इधर इ-रिक्शा संचालन को भी नियमबद्ध किया गया है. अब केवल पंजीकृत चालकों को ही ई-रिक्शा चलाने की अनुमति होगी और उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है.साथ ही,कलर कोड प्रणाली के तहत ई-रिक्शा को निर्धारित रूट पर ही चलाना होगा.वही सड़क किनारे अतिक्रमण पर भी प्रशासन सख्त नजर रखे हुए है. ठेला और दुकान लगाने वालों को वेंडिंग जोन में ही व्यापार करने की अनुमति दी जाएगी.मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. हालांकि एम्बुलेंस,अग्निशमन वाहन तथा दूध और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है. इसके लिए नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय थाना को इन नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें,ताकि बाजार में सुचारू और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रह सके. मौके पर एसडीपीओ कुंदन कुमार, मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा, थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी, सचिव विवेक खेतान,केदार केसरी,गौशाला सचिव कैलाश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >