ट्रेन में महिला के गले से मंगलसूत्र झपट कर भाग रहे तीन उचक्के गिरफ्तार

गाड़ी संख्या- 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस से एक महिला का मंगलसूत्र झपटकर भाग रहे तीन आरोपितों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है.

बेगूसराय. गाड़ी संख्या- 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस से एक महिला का मंगलसूत्र झपटकर भाग रहे तीन आरोपितों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. जिसके पास से मंगलसूत्र के अलावे चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. इस संबंध में बेगूसराय आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये चोरों की पहचान खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र निवासी मो मुस्लिम के 28 वर्षीय पुत्र मो महफूज, मो अकबर के 20 वर्षीय पुत्र मो अखलाख एवं मो नईम के 22 वर्षीय पुत्र मो अहमद के रूप में की गयी. पोस्ट प्रभारी ने बताया कि चोरों की तलाशी लेने पर मो महफूज के पास से एक मोबाइल फोन, मो अखलाख के पास से एक मंगल सूत्र मूंगा लगा हुआ एवं मो अहमद के पास से एक लॉकेट बरामद हुआ. पूछने पर तीनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग ट्रेन में भीड़ में यात्रियों से चोरी किया है. उन्होंने बताया कि बरामद संपत्ति का अनुमानित मूल्य 01 लाख 65 हजार रुपये के करीब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >