बारिश व ओलावृष्टि से रबी फसल को नुकसान

खोदावंदपुर : बुधवार की अहले सुबह खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई है. इससे खेतों में तैयार रबी की फसलों का काफी नुकसान हुआ है. फसल का नुकसान होने से किसान परेशान हो गये हैं. जिससे किसान मर्माहत हैं. सागी, दौलतपुर, बाड़ा, बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी, फफौत, खोदावंदपुर एवं सागी पंचायतों के […]

खोदावंदपुर : बुधवार की अहले सुबह खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई है. इससे खेतों में तैयार रबी की फसलों का काफी नुकसान हुआ है. फसल का नुकसान होने से किसान परेशान हो गये हैं. जिससे किसान मर्माहत हैं. सागी, दौलतपुर, बाड़ा, बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी, फफौत, खोदावंदपुर एवं सागी पंचायतों के किसान अशर्फी महतो, रामसरण महतो, रामप्रकाश महतो, गोपाल महतो, नरेश कुमार, अनिल दास आदि ने बताया कि अचानक आये ओलावृष्टि से खेतों में लगी गेहूं, मक्का, दलहन फसलों की काफी क्षति हुई है. प्रखंड के किसानों ने फसलों के क्षति का आकलन कर जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >