युवाओं से शिक्षा, संस्कार व सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान

केसरवानी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह बखरी में बड़े ही हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया.

बखरी. केसरवानी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह बखरी में बड़े ही हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया.समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन एवं कश्यप मुनि के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई. इसके पश्चात समाज की एकता, आपसी सहयोग तथा भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं. वहीं वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां एवं विविध मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दिलीप केसरी एवं संचालन व्यवस्था गौरव कुमार कर रहे थे. कार्यक्रम में प्रतिवेदन महासचिव गुड्डू केसरी द्वारा प्रस्तुत किया गया. मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंभु केशरी,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज केशरी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम सुन्दर केशरी, केदार केसरी, रामचंद्र केसरी, सीताराम केसरी, पार्षद समीर सरवन, सुरेंद्र केशरी, अनुराग केसरी, अभिमन्यु केसरी, रामदयाल केसरी, जयप्रकाश केसरी, प्रेमकिशन मन्नू, प्रमोद केसरी, पंकज केसरी,पीयूष केसरी, अमरनाथ केसरी, अरुण केसरी, नंदकिशोर केसरी, मिथिलेश केसरी, मनोहर केशरी, चन्दन केसरी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. वहीं आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग एवं एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >