नमाजियों ने अमन-चैन व शांति की मांगीं दुआएं

शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया.

बेगूसराय. शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. शहर में गांधी स्टेडियम में लोग बड़ी संख्या में सामुहिक रुप से बकरीद की नमाज अदा कर समाज,देश और पूरे दुनिया में अमन-चैन,शांति व सद्भावना कायम रहने की दुआएं मांगी. गांधी स्टेडियम सहित शहर के जामा मस्जिद बेगूसराय,कचहरी चौक के पास मस्जिद,नवाब चौक पोखरिया, सिंघौल मस्जिद,लाड़ुआरा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों के साथ साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मस्जिद व ईदगाह पर लोगों ने नमाज पढ़ी.नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दिया, बकरीद को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखी गयी.बच्चों को भी एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हुए देखा गया.नवाब चौक पर बच्चों ने उछल कूद के झूले का भरपूर आनंद उठाया.बकरीद के अवसर पर गोलगप्पे व चाट समोसे के साथ साथ खिलौने की भी अस्थाई दुकानें सजी थी.रात से ही लोगों में उत्साह देखी गयी.सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से ईद की शुभकामनाएं देना शुरु हो गया था.गांधी स्टेडियम में सुरक्षा की भी पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किया गया थे. मुख्य द्वार एवं स्टेडियम के इर्द-गिर्द अन्य स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. बकरीद को लेकर कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस की पैनी नजर देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >