प्रेरणा प्रतियोगिता परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शताब्दी दिवस एवं मध्य विद्यालय, सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर मध्य विद्यालय सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में चार खंड वर्ग प्रथम द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ,पंचम,षष्ठम, अष्टम, नमम, दशम ग्यारहवीं वर्ग के बच्चों के बीच प्रेरणा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया.

मटिहानी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शताब्दी दिवस एवं मध्य विद्यालय, सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर मध्य विद्यालय सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में चार खंड वर्ग प्रथम द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ,पंचम,षष्ठम, अष्टम, नमम, दशम ग्यारहवीं वर्ग के बच्चों के बीच प्रेरणा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया. सभी वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा प्रस्तुत किया गया. साथ ही शत- प्रतिशत अंक लाने वाले वर्ग शिक्षक सुमन सिन्हा को भी सम्मानित किया गया. साथ ही प्राथमिक विद्यालय सिहमा डीह ,प्राथमिक विद्यालय पथला टोल, में सभी वर्ग के छात्र छात्रों के पांच सर्वाधिक उपस्थित लाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया ताकि विद्यालय में बच्चों की अधिक उपस्थित बढ़े एवं बच्चों में ज्ञान कौशल में अतिवृष्टि एवं महात्मा गांधी के सपनों को धरातल पर सरकार हो सके. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि हम लोग विद्यालय एवं बच्चों के विकास के हित में इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि 23 मार्च को भी विद्यालय में प्रेरणा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा. इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, विजय कुमार चौधरी, कुमार नटवर, मुकेश कुमार, अमित कुमार,संजीव कुमार, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >