महिलाओं का अधिकार है आरक्षण बिल : गिरिराज सिंह

बेगूसराय महिला मोर्चा अध्यक्ष डाॅ रेखा कुमारी की अध्यक्षता में जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की दोपहर युगेश्वर हाॅस्पिटल शोकहारा बरौनी सभागार में आयोजित किया गया.

बरौनी. बेगूसराय महिला मोर्चा अध्यक्ष डाॅ रेखा कुमारी की अध्यक्षता में जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की दोपहर युगेश्वर हाॅस्पिटल शोकहारा बरौनी सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, डाॅ स्मृति कुमारी, जिला नेत्री आभा देवी, शालिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से मां भारती के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा इतिहास गवाह है महिलाओं ने अपनी त्याग से भारत की संस्कृति, संस्कार,सम्मान और देश की मर्यादा को बचाया है. चाहे वह मुगल अक्रांता के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात हो या फिर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बगावत की बात हो. महिलाओं ने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर किया है. और जब महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण की बात होती है मोदी की एनडीए सरकार के आलावा सबको मिर्ची लगने लगती है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के साथ महिला आरक्षण विधेयक बिल पारित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. महिला आरक्षण विधेयक बिल के खिलाफ वोटिंग कर विपक्ष का महिला के प्रति नफरत का चरित्र पूरे देश के सामने आया है. लेकिन देश की महिला दोहरा चरित्र वाले नेता और पार्टी दोनों को धुल चलाने का काम करेगी. केन्द्र सरकार महिला उत्थान और देश में उनको उचित सम्मान दिलाने के लिए हर लड़ाई को तैयार है. एक महिला मां, बहन, पत्नि, सहयोगी के रूप में हमारे हर कदम पर हमें सहयोग देकर आगे बढ़ाती है हमारा भी फर्ज बनता है हम भी उन्हें सहयोग कर आगे बढ़ाएं और साथ ले चलें. महिला सम्मान की बात विपक्ष के लिए उनके परिवार तक सिमित है. वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री सह एमएलसी अनामिका सिंह ने कहा बिहार के नेता प्रतिपक्ष अपनी बहन का नहीं हुए तो बिहार की मां बेटी बहन के लिए उनकी क्या सोच होगी समझा जा सकता है. उन्होंने कहा नारी तू नारायणी है. तुम जननी हो, तुम सृजनकर्ता हो, तुम साहस और बलिदान का वह मिसाल हो जिसे इतिहास में स्वर्ण अक्षर में लिखा गया है. महिला आरक्षण विधेयक बिल पर विपक्ष का काला चेहरा सामने आया है. हमें भाजपा और एनडीए के द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा लागू की जाने वाली योजना एवं महिला के बलिदान और त्याग के बारे जन जन तक पहुंचकर बताना है. समाज की हर एक महिला को जगाना है और संघर्ष के बल पर महिला आरक्षण बिल लागू कराने की कवायद शुरू करनी है. कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, भाजपा नेत्री डाॅ रेखा कुमारी, आभा देवी, अनुराधा झा एवं शालिनी देवी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता ने संबोधित किया. वहीं मौके पर डाॅ शेखर राम, मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार, रामानंद सिंह, यशस्वी आनंद, मृत्युंजय विरेश एवं सुधीर कुमार बल्लू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >