उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा दिनकर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

मटिहानी. गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा दिनकर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में भारद्वाज विद्यापीठ, संत नगर, मोहन एघु, बेगूसराय के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की. कार्यक्रम के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के साथ-साथ भारद्वाज विद्यापीठ के प्राचार्य सुधांशु कुमार एवं प्रशिक्षक बबलू आनंद को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा. भारद्वाज विद्यापीठ के निर्देशक नागेंद्र कुमार सिंह, संजू भारद्वाज,दयानंद मिश्र, सदानंद मिश्र, सनोज शर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >