बेगूसराय. जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिये थे. प्रथम पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 18,794 परीक्षार्थियों में 18,620 उपस्थित एवं 174 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां 1,561 परीक्षार्थियों में 1,525 उपस्थित एवं 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. ओमर गर्ल्स परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही छात्रा सोनी ने बताया कि बायोलॉजी विषय का प्रश्न आसान थे. सभी प्रश्नों को हल किया हूं. वहीं छात्रा सोनम ने बताया कि इकोनॉमिक्स विषय के प्रश्न मिलाजुला था. लगभग सभी प्रश्न पढ़े हुए थे. सभी को हल किया हूं. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, इसको लेकर परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर जूता-मोजा उतरवाया गया. परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो सके, इसको लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, पेजर, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से पावंदी थी. बताते चलें कि 03 अक्टूबर को प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में पोलटिकल साइंस और फाउंडेशन कोर्स विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. विलंब से आने के कारण एमएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया : झौल/चेरियाबरियारपुर. अनुमंडल मुख्यालय स्थित इंटर के चारों परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 2 फरवरी सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी. विदित हो कि जयमंगला प्लस टू हाई स्कूल मंझौल, परिषद मध्य विद्यालय मंझौल, आरडीपी प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल मंझौल तथा एमएस कॉलेज मंझौल को इंटर परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा थी. बताया जा रहा है कि एमएस कॉलेज मंझौल परीक्षा केंद्र पर 9:00 बजे सुबह गेट बंद होने के बाद विलंब से आने के कारण एक छात्रा को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया. परीक्षा केंद्र से फौरन परीक्षार्थी छात्रा को वापस कर दिया गया. वहीं परीक्षा केंद्र के गेट पर अभिभावकों के काफी प्रयास के बावजूद उपस्थित केंद्राधीक्षक एवं बीडीओ ने परीक्षार्थी छात्रा को वापस लौटा दिया. जिसके फलस्वरूप छात्रा को परीक्षा से वंचित होना पड़ गया. तथा बाद में छात्रा अभिभावक के साथ घर लौट गयी. एसडीओ तेघड़ा ने विभिन्न परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण : तेघड़ा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल प्रारंभ हुआ. कुल 2062 छात्र में से प्रथम दिन 15 छात्राएं अनुपस्थित रही. आरकेसी महाविद्यालय बरौनी परीक्षा केंद्र पर 427 जीव विज्ञान के छात्रों में एक छात्राएं अनुपस्थित रही. वहीं द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र में 24 छात्राएं उपस्थिति रही. पीएम श्री राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में प्रथम पाली में जीव विज्ञान के 339 छात्रों में चार छात्राएं अनुपस्थित रही व फिलासफी के चार छात्राएं उपस्थित रही. द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र में 23 छात्राएं उपस्थित रही. ओमर उच्च माध्यमिक विद्यालय तेघड़ा प्रथम पाली में 526 छात्राएं में पांच अनुपस्थित रही व एक फिलासफी की छात्राएं उपस्थिति रही. दूसरी पाली में अर्थशास्त्र में 33 छात्राएं उपस्थित रही. जानकी कुवरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पाली में जीव विज्ञान के 205 छात्रों में तीन छात्राएं अनुपस्थिति रही. वहीं दो फिलासफी की छात्राएं उपस्थित रही. दूसरी पाली में अर्थशास्त्र में 22 छात्राएं में एक अनुपस्थिति रही. भाग्य नारायण कन्या महाविद्यालय में प्रथम पाली में जीव विज्ञान में 430 छात्राएं उपस्थित रही. वहीं फिलासफी में एक छात्राएं उपस्थित रही दूसरी पाली में अर्थशास्त्र में 29 छात्राएं में एक छात्राएं अनुपस्थिति रही. अनुमंडल मुख्यालय में सभी परीक्षा केंद्र पर लड़कियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था. परीक्षा की निष्पक्षता एवं शांति बनाए रखने को लेकर एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वहीं निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए श्रम परिवर्तन पदाधिकारी झुम्मा भंडारी को प्रतिनियुक्त किया गया था. निर्धारित समय के अनुसार सुबह नौ बजे सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिये गये. इसी क्रम में तेघड़ा स्थित पीएम श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर सुबह करीब 9:10 बजे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जब लगभग पांच परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ विलंब से पहुंचने पर गेट बंद देख हंगामा करने लगे. इस दौरान गेट को जोर से धक्का देकर अंदर प्रवेश कर गये. हालांकि, केंद्र पर तैनात पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए अभिभावकों को बाहर निकाल दिया और प्रशासन की सूझबूझ से परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू कराया गया. इसी परीक्षा केंद्र पर 9:20 बजे पिपरा दोदराज पंचायत अंतर्गत परबंदा निवासी छात्रा शिवानी कुमारी, पिता शंभू कुमार, के विलंब से पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा परीक्षा केंद्रों के 200 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. बखरी में इंटरमीडिएट परीक्षा का पहले दिन चारों केंद्र पर कुल 10 छात्राएं रही अनुपस्थित : बखरी. बखरी में इंटरमीडिएट परीक्षा का पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. यहां के चारों केंद्र पर कुल 10 छात्राएं अनुपस्थित रही.इस बाबत जानकारी देते हुए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा के केंद्राधीक्षक विकास चंद्र भारती ने बताया कि उनके यहां प्रथम पाली में आयोजित जीव विज्ञान की परीक्षा में सभी 345 छात्राएं उपस्थित रही. जबकि दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा में भी सभी तीनों छात्राएं उपस्थित रही है. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रेम गांधी ने बताया कि उनके यहां प्रथम पाली में 154 में 151 छात्राएं उपस्थित हुई. जबकि तीन छात्राएं अनुपस्थित रही. वहीं दूसरी पाली में सभी छह छात्राएं ने उपस्थित होकर परीक्षा में भाग लिया. इधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी की केंद्राधीक्षक रंजू कुमारी ने कहा कि उनके यहां प्रथम पाली में 364 में 361 छात्राएं उपस्थित हुई एवं तीन छात्राएं अनुपस्थित रही. दूसरी पाली में सभी आठ छात्रा परीक्षा में शामिल हुई. इसी तरह से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा के केंद्राधीक्षक अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 547 में 543 छात्राएं उपस्थित हुई. वहीं चार छात्रा परीक्षा से अनुपस्थित रही. दूसरी पाली में सभी 19 छात्राएं उपस्थित हुई. इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, अवर निबंधक सह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट अंजली जोशी,जोनल मजिस्ट्रेट सह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रशांत कुमार,बीपीआरओ कुमार सानू,बीडीओ कुमार मुकेश सहित थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार लगातार भ्रमण में देखे गये. इस दौरान प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में लेट से पहुंची चकहमीद के छात्रा अंजली,सपना एवं कल्याणी कुमारी ने रेलवे फाटक बंद होने की दुहाई देते हुए अनुमंडल प्रशासन से परीक्षा भवन में प्रवेश के लिए गुहार लगायी. लेकिन अधिकारियों ने उक्त छात्रा को प्रवेश करने से मना कर दिये. जिससे उक्त तीनों छात्राओं ने रोने बिखलने लग गयी. वही मध्य विद्यालय बखरी के मुख्य द्वार पर बाइक लगाकर चल जाने पर वहां प्रतिनियुक्त पुलिस जवान ने सीज करते हुए उसे थाना भेज दिया. इस दौरान एसडीएम सन्नी कुमार सौरव एवं एसडीपीओ कुंदन कुमार द्वारा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी के साथ आए परिजनों के भीड़ को हटाया गया. पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई इंटर की परीक्षा : बलिया. सोमवार को पहले दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा बलिया के चार परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न करा लिये गये हैं. जिसमें एसएएस उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया, जीडीआर उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी बलिया, पीडीएसके इंटर महाविद्यालय सदानंदपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सदानंदपुर शामिल हैं. पहले दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी एवं दर्शनशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गयी. जबकि द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी. एसएएस उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया में प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 418 परीक्षार्थी नामांकित थे. जिनमें से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 18 परीक्षार्थियों में से 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. जीडीआर उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी बलिया में प्रथम पाली में 541 परीक्षार्थी में 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली में 7 परीक्षार्थी में सभी उपस्थित रहे. पीडीएसके इंटर महाविद्यालय सदानंदपुर में प्रथम पाली में कुल 625 परीक्षार्थी छात्राओं में 1 अनुपस्थित रही. जबकि द्वितीय पाली में 16 परीक्षार्थियों में 1 अनुपस्थित पाई गयी. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. केंद्राधीक्षकों एवं परीक्षा कर्मियों की सतर्कता के कारण परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. मटिहानी प्रतिनिधि के अनुसार बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा मटिहानी प्रखंड के एल प्लस टू विद्यालय मटिहानी में प्रथम दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ प्रथम दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी की परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें 837 छात्र-छात्राओं को उपस्थित होना था. जिसमें से 826 छात्र उपस्थित हुए और 11 अनुपस्थित रहे. वही सेकंड सिटिंग में इकोनॉमिक्स की परीक्षा थे 55 छात्रों को उपस्थित होना था. 54 छात्र उपस्थित हुए और एक छात्र अनुपस्थित रहे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक फैजूर रहमान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई.
जिले में 39 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई इंटर की परीक्षा
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.
