डीएम ने विभिन्न दफ्तरों का निरीक्षण कर समय से मामलों का निबटारा करने का दिया टास्क

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बखरी अनुमंडल अंतर्गत बखरी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया.

बेगूसराय. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बखरी अनुमंडल अंतर्गत बखरी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया. मौके पर अनुमंडल कार्यालय बखरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बखरी, अंचल कार्यालय बखरी, प्रखंड कार्यालय बखरी, बुनियाद केन्द्र बखरी तथा कौशल विकास केन्द्र बखरी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय बखरी पहुंचकर वहां संचालित प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति एवं लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रकार के मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बखरी के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने ओपीडी की व्यवस्था, मरीजों की उपस्थिति, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा उपलब्धता, प्रसव कक्ष, टीकाकरण व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, चिकित्सक नियमित रूप से उपस्थित रहें तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाय. साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. अंचल कार्यालय बखरी के निरीक्षण के दौरान भूमि संबंधी मामलों, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राजस्व वसूली तथा लंबित वादों की समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया. प्रखंड कार्यालय बखरी के निरीक्षण में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-जीवन-हरियाली, सात निश्चय योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. बुनियाद केन्द्र बखरी के निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही नेत्र जांच शिविर में परीक्षण के उपरांत चश्मा वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को समय पर सहायक उपकरण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा केन्द्र पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. कौशल विकास केन्द्र बखरी में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षुओं से संवाद किया एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति एवं प्लेसमेंट की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण को रोजगारोन्मुख बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार प्राप्त हो सके. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन अनुशासन एवं समयपालन पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ करें तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.।अंत में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बनाए रखा जाए, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >