बेगूसराय. ठनका की चपेट में आने से कुल पांच मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन द्वारा चार-चार लाख रुपये (कुल बीस लाख) का चेक डीएम तुषार सिंगला ने दिया. इस दौरान भगवानपुर अंचल से मृतक अंशु कुमारी की माता सावित्री देवी, बलिया अंचल से मृतक बिराल पासवान की पत्नी जितनी देवी, साहेबपुरकमाल अंचल से मृतक इंदिरा देवी के पुत्र जितेन्द्र कुमार, बेगूसराय सदर अंचल से मृतक पंकज महतो की पत्नी सुदामा देवी एवं मटिहानी अंचल से मृतक जनार्दन महतों के पुत्र रंजीत महतो को चार-चार लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया है.
नौ अप्रैल को ठनके से पांच लोगों की हुई थी मौत
डीएम ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया, साथ ही कहा कि इस सहायता अनुदान की राशि से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी. ज्ञात हो कि 09 अप्रैल को अचाक हुए बज्रपात में बेगूसराय जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
