Begusarai News : एक दिन पूर्व से गायब दो भाइयों का शव पानी भरे चिमनी के गड्ढे में मिला

Begusarai News : लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव में पानी भरे चिमनी के गड्ढे में दो बच्चों के शव मिलने पर गांव में सनसनी फ़ैल गयी.

बेगूसराय. लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव में पानी भरे चिमनी के गड्ढे में दो बच्चों के शव मिलने पर गांव में सनसनी फ़ैल गयी. बाद में शव की पहचान अयोध्यावाड़ी निवासी सिकंदर यादव के दोनों पुत्र हिमांशु कुमार छह वर्ष तथा हर्ष कुमार चार वर्ष के रूप में की गयी. शव की पहचान होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया.दोनों बच्चे की मां खुशबू कुमारी दहाड़ मार मार कर रो रही दो बच्चों का शव मिलने की चर्चा सुनते ही घटना स्थल की और ग्रामीण दौड़ पड़े.लोगों के बीच की तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. हर लोग बच्चे की लाश को गढ्ढे में मिलने को लेकर अपने अपने तरीके से शंका जाहिर करते नजर आए. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे एक दिन पूर्व से ही गायब हो गया था.पुत्र की खोजबीन बच्चे की मां के द्वारा चारों ओर की जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार को पूर्वाह्न में चिमनी के तरफ जा रहे ग्रामीण को चिमनी के बने गढ्ढे में बच्चे की लाश नजर आयी, तो शोरगुल शुरु हुआ. फिर जब यह खबर गायब बच्चे के माता पिता तक पहुंची तो शव की पहचान कर ली गयी. ग्रामीणों की मानें तो दोनों बच्चे के माता-पिता में नौ साल से अनबन चल रही थी. मां खूशबू कुमारी नौ साल से बच्चों को लेकर नैहर में ही रह रही थी.कुछ दिन पूर्व ही अपने पति के साथ रहने अपने ससुराल अयोध्या वाड़ी आयी थी. इसी बीच में यह घटना घटी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >