बीहट. मंगलवार को संस्कार भवन, बीहट में प्रशिक्षण शिविर बाद बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के द्वारा बेगूसराय सीनियर पुरुष कबड्डी टीम का चयन किया गया, जो लखीसराय में 28-30 जनवरी तक आयोजित 51वीं बिहार राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी. बेगूसराय टीम में पिढौली के सौरभ कुमार, तिलरथ के रवि साकेत, हाजीपुर के आदर्श कुमार, रामदीरी के शानू, बरौनी के अंशू कुमार, हर्ष राज, मटिहानी के राजा कुमार, शुभम कुमार, कृष कुमार, बीहट के मोनू कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, विक्की कुमार, शांतनु कुमार सिंह का चयन किया गया है. टीम कोच उत्तम कुमार और टीम मनैजर राजा कुमार को बनाया गया है. वहीं नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार के द्वारा टीम के सभी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान किया गया. उक्त आशय की जानकारी जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार ने दी. इस मौके पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ उपाध्यक्ष सुनील कुमार, चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू, गणेश गौरव, रुपेश कुमार ने शुभकामना देते हुए टीम को लखीसराय के लिए रवाना किया.
51वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय टीम रवाना
मंगलवार को संस्कार भवन, बीहट में प्रशिक्षण शिविर बाद बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के द्वारा बेगूसराय सीनियर पुरुष कबड्डी टीम का चयन किया गया, जो लखीसराय में 28-30 जनवरी तक आयोजित 51वीं बिहार राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी.
