छात्र की मौत के बाद डरे-सहमे शिक्षक पहुंचे बीआरसी, बंद रहा जहानपुर विद्यालय

प्रखंड क्षेत्र के अरवा पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जहानपुर में एक छात्र की मौत के उपरांत गुरुवार की सुबह से विद्यालय में सन्नाटा छाया हुआ था.

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के अरवा पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जहानपुर में एक छात्र की मौत के उपरांत गुरुवार की सुबह से विद्यालय में सन्नाटा छाया हुआ था. जिस विद्यालय में सोमवार से शनिवार तक हमेशा बच्चों की किलकारियां गुंजती थी आज विद्यालय परिसर सन्नाटा पसरा हुआ था. विद्यालय परिसर में ना तो बच्चे नजर आ रहे थे और ना ही शिक्षक उपस्थित थे. विद्यालय परिसर में ताला बंद था. बताते चलें कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र की मौत विद्यालय परिसर में लोहे की ग्रिल से दबकर बुधवार को हो गयी थी. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक के साथ साथ पुलिस प्रशासन को भी नहीं छोड़ा. पहले शिक्षक के साथ मारपीट किया फिर पुलिस प्रशासन से दो दो हाथ किए. इस घटना के बाद जहां स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है वहीं विद्यालय के शिक्षक डरे व सहमे हुए हैं. सभी शिक्षक विद्यालय के बदले बीआरसी पहुंच कर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराए. इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है. वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने बताया कि विद्यालय में छात्र की मौत बहुत ही दुखद घटना है. घटना के उपरांत आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट किया गया है. जिससे शिक्षक डरे सहमें हुए हैं. हाइ स्कूल में कुल 14 शिक्षक है और मध्य विद्यालय में कुल 13 शिक्षक है. सभी 27 शिक्षक में एचएम व कम्प्यूटर शिक्षक को छोड़कर कुल 25 शिक्षक ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विद्यालय का संचालन बंद कर बीआरसी में ही अपना अपना हाजरी बनाये. विद्यालय पोषक क्षेत्र की स्थिति सामान्य होने के उपरांत विद्यालय का संचालन शुरु किया जाएगा. वहीं थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने बाद छात्र के शव को परिजन के हवाले कर दिया गया. जिसके बाद परिजनों ने झमटिया गंगा घाट पहुंचकर छात्र के शव का दाह-संस्कार किया गया. समाचार प्रेषण तक छात्र की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों में आक्रोश अभी भी देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >