बेगूसराय: तेघड़ा कृष्ण जन्मोत्सव मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का रखा जाएगा विशेष ख्याल, अनुमंडल प्रशासन ने दिए कई अहम निर्देश

तेघड़ा कृष्ण जन्मोत्सव मेला को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने कमर कस ली है. सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Begusarai News: बेगूसराय जिले अंतर्गत तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को ऐतिहासिक तेघड़ा कृष्ण जन्मोत्सव मेला की पूर्व तैयारियों, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल, अस्थायी शौचालय, सीसी कैमरा, ड्रोन सर्विलांस तथा महिला व वृद्ध श्रद्धालुओं की विशेष सुरक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम/एसडीओ) राकेश कुमार ने की. इस दौरान प्रखंड व नगर परिषद के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मेले को भव्य व सुरक्षित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

तेघड़ा कृष्ण जन्मोत्सव मेला जिले का गौरव: एसडीएम

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक तेघड़ा कृष्ण जन्मोत्सव मेला पूरे बेगूसराय जिले की पहचान और सांस्कृतिक गौरव है. इसकी गरिमा और भव्यता को बनाए रखने में प्रशासनिक स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने बताया कि विभिन्न पूजा पंडालों, मीना बाजार, गौशाला ग्राउंड तथा अन्य स्थलों पर लगने वाले झूलों व मनोरंजन साधनों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर आयोजन समितियों के साथ बिंदुवार समीक्षा कर जायजा लिया जा रहा है.

नो-एंट्री जोन और सुरक्षा का चाक-चौबंद खाका तैयार

मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक खाका तैयार किया है:

  • यातायात व्यवस्था (नो-एंट्री): मेला अवधि के दौरान रजिस्ट्री ऑफिस छड़की से लेकर स्टेशन रोड और ब्लॉक चौक तक सभी भारी वाहनों एवं अनधिकृत गाड़ियों के लिए नो-एंट्री (No Entry) लागू रहेगी.
  • सुरक्षा व्यवस्था: पूरे मेला परिसर व पूजा पंडालों में दंडाधिकारियों (Magistrates) के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों, महिला पुलिस बल और सशस्त्र जवानों की प्रतिनियुक्ति रहेगी.
  • ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी: सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष तकनीकी टीम द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र और पूजा पंडालों की सतत निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी (CCTV) नेटवर्क के जरिए की जाएगी.

कई वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में डीसीएलआर मयंकेश्वर कुमार, बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ दीपक कुमार, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी रिषु कुमारी समेत अनुमंडल क्षेत्र के सभी संबंधित थानों के थानाध्यक्ष और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के अंत में एसडीओ ने उपस्थित अधिकारियों से मेले को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी आमंत्रित किए.

Also Read: बेगूसराय: मंझौल अनुमंडल कार्यालय के सामने अमर शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मना, वक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >