Begusarai News : थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पूर्वी पंचायत से स्कूल पढ़ने जाने के नाम पर घर से निकला एक किशोर लापता हो गया है. शुक्रवार को घर से निकला किशोर अब तक वापस नहीं लौटा है, जिसके बाद परिजन चिंतित हैं. जानकारी के अनुसार, पहसारा पूर्वी पंचायत के गम्हरिया वार्ड संख्या-5 निवासी दिनेश चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार 31 जुलाई को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में की गई तलाश
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और सगे-संबंधियों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका. किशोर के लापता होने से परिजनों के बीच चिंता और मातम का माहौल है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं.
पुलिस ने तलाश शुरू करने का दिया भरोसा
किशोर की माता उषा देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने सूचना दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू करने और जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है.
Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
