सूख गये हैं अश्क गमों को सहते-सहते… गजल पर बटाेरी वाहवाही

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार की शाम सिमरिया स्थित दिनकर आवास पर सांस्कृतिक संध्या सह विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.

बीहट. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार की शाम सिमरिया स्थित दिनकर आवास पर सांस्कृतिक संध्या सह विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. दिनकर स्मृति विकास समिति एवं दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के संयुक्त तत्वावधान में दो सत्र में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दिनकर के गीतों की प्रस्तुति दिनकर प्लस टू स्कूल की छात्रा ने दी. स्कूल के संगीत शिक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में श्रेया, नैंसी, साक्षी और खुशी ने दिनकर के चर्चित गीत माया के मोहक बन की क्या कहूं कहानी परदेशी, लोहे के पेड़ हरे होंगे, तू गान प्रेम का गाता चल और कलम आज उनकी जय बोल से सिमरिया गूंज उठा. वहीं मिथिलांचल संगीत केंद्र बीहट की कलाकार नीशु के द्वारा प्रस्तुत कबीर के भजन व लोकगीत पर दर्शक झूमने को विवश हो उठे.

सिमरिया में सांस्कृतिक संध्या सह विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित विराट कवि सम्मेलन की अध्यक्षता जलेस के राज्य सचिव विनीताभ ने की. वहीं संचालन वरिष्ठ पत्रकार सह कवि प्रवीण प्रियदर्शी ने किया. स्वागत भाषण दिनकर स्मृति विकास समिति के कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने दिनकर की रचनाओं का पाठ कर किया. उन्होंने दिनकर को युग पुरूष बताया. कवि सम्मेलन में मोकामा से आए कवि आनंद शंकर ने भाई-भाई बंटने लगे हिन्दु-मुसलमान में सुनाकर देश में व्याप्त सांप्रदायिक माहौल पर करारा प्रहार किया. वहीं बबलू दिव्यांशु ने सूख गए हैं अश्क गमों को सहते-सहते गजल प्रस्तुत किया. जसम के देवेन्द्र कुंवर ने भोजपुरी रचना बगिया में चिड़ई के शोर भएल बा, उठ-उठ ऐ बलमुआ भोर भइल बा सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी. संजीव फिरोज ने किसी ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनायी किसी ने मस्जिद तोड़कर मंदिर कविता का पाठ किया. युवा कवि विनोद बिहारी ने अभी तक भी न हम पहचान कर पाये अपनों का कविता को सुनाया. मौके पर एके मनीष, श्यामनंदन निशाकर, पारस कुमार, अमन कुमार समेत कई कवियों ने काव्य पाठ किया. मौके पर दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह, राजेश कुमार सिंह, लक्ष्मणदेव कुमार, कृष्णनंदन कुमार पिंकू, जितेंद्र झा, अमर कुमार, बीजेपी नेता शंभु प्रसाद सिंह, विपिन कुमार सिंह, अमरदीप सुमन, प्रदीप कुमार, कमल वत्स, इशु वत्स, राजेंद्र राय, अश्विनी कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >