शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं के विकास में सामूहिक भूमिका निभाने पर हुई चर्चा

नावकोठी प्रखंड के सभी स्कूलों में 'हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हुई. इसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे की विशिष्टता को समझना और घर में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करना था.

शिक्षा विभाग के निर्देश पर नावकोठी प्रखंड के सभी स्कूल में शनिवार को समावेशी शिक्षा के तहत हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण थीम पर वर्ग-वार शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गयी. अपग्रेड मिडिल स्कूल सैदपुर विष्णुपुर में हेडमास्टर संजीत कुमार महतो ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच में यह समझ विकसित करना है कि प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता, रुचि एवं सीखने की गति के अनुसार विशिष्ट है.

घर में शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया गया बल

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित सभी बच्चों को समान अवसर, सम्मान, सहयोग और सीखने का अनुकूल वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. विद्यालय में नामांकित सभी बच्चे के प्रति शिक्षकों का व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए,विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा और नियमित उपस्थिति पर बल दिया.बैठक में अभिभावकों से घर पर बच्चों के लिए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने,स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रगति के लिए बच्चों को भोजन कराकर विद्यालय भेजने,नियमित रूप से साफ-सुथरा ड्रेस में बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गयी. मौके पर हेडमास्टर रणधीर कुमार,मनटुन महतो, प्रियरंजन कुमार, ललन कुमार, योगेन्द्र कुमार, शंभू महतो, अशोक शर्मा, संजीव कुमार, राजेश यादव, विभाकर कुमार, हर्षवर्धन कुमार,राजेश कुमार आदि शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakil beg

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >