Begusarai News : वीरपुर थाना क्षेत्र के गेनहरपुर पंचायत के जिन्दपुर गांव निवासी मो कैयूम के 26 वर्षीय पुत्र मो मोकर्रम ने एक पड़ोसी शिक्षक सहित दो युवकों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की एफआइआर दर्ज करायी है. कहा है 23 जुलाई को ग्रामीण उमर के पुत्र मो साबिर व मो कादिर ने मेरे घर पर चढ़कर अश्लील गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर पिस्तौल दिखाते हुए घर से खींचकर बेरहमी से मारपीट करने लगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि तुम अपना व्यवसाय बंद करो नहीं तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. तभी साबिर ने मेरे गले से चांदी के जेवरात व 7500 रुपये निकाल लिए और शिक्षक मो आविद ने इतने में ही मेरे प्रति जानलेवा हमला करवा दिया . थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बेगूसराय: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर शिक्षक पर एफआइआर दर्ज

बेगूसराय: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर शिक्षक पर एफआइआर दर्ज
Copied link
वीरपुर में एक शिक्षक और दो युवकों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.