बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर के स्वर्णव सुमन ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, क्षेत्र का नाम किया रौशन

Begusarai News: बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर के होनहार छात्र स्वर्णव सुमन ने NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 14234 हासिल कर अपने गांव और प्रखंड का नाम रोशन किया है. असफलता से सीखकर तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता ने क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है.

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में एक होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल की है. खांजहांपुर पंचायत (वार्ड नंबर 11) निवासी ग्रामीण चिकित्सक सह पैक्स अध्यक्ष रामचरित्र महतो के पुत्र स्वर्णव सुमन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता पाई है. स्वर्णव की इस सफलता से पूरे गांव और प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है.

स्वर्णव सुमन ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 14234 हासिल की है, जबकि ओबीसी (OBC) कैटेगरी में उन्हें 6591 रैंक प्राप्त हुई है.

मंझौल से हुई है प्रारंभिक शिक्षा

स्वर्णव सुमन की प्रारंभिक शिक्षा मंझौल में हुई है. उन्होंने सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त संस्कृति पब्लिक स्कूल (पबरा रोड, मंझौल) से 93 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की थी. इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर से इंटरमीडिएट (12वीं) की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने 80.6 प्रतिशत अंक हासिल किए. इंटर के बाद ही स्वर्णव ने चिकित्सा क्षेत्र में जाने और नीट की तैयारी करने का पक्का निर्णय लिया था.

असफलता से सीखकर तीसरे प्रयास में पाई सफलता

नीट की तैयारी के लिए स्वर्णव सुमन राजस्थान के कोटा गए. कोटा में तैयारी के बाद उन्होंने परीक्षा दी, लेकिन शुरुआती प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. इस मुश्किल दौर में स्वर्णव को अपने परिवार का भरपूर नैतिक सहयोग और संबल मिला. उन्होंने असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख ली और दोगुनी ऊर्जा के साथ पुनः तैयारी में जुट गए. अपनी निरंतर मेहनत, अटूट संकल्प और कड़े परिश्रम के बल पर स्वर्णव ने अपने तीसरे प्रयास में आखिरकार यह बड़ी सफलता प्राप्त कर ली.

स्वर्णव सुमन ने अपनी इस शानदार सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है.

बधाई देने वालों का लगा तांता

स्वर्णव सुमन की इस गौरवमयी सफलता पर संस्कृति पब्लिक स्कूल, पबरा रोड मंझौल के निदेशक प्रवीण कुमार ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने स्वर्णव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसके साथ ही बधाई देने वालों में क्षेत्र के पूर्व विधायक अनिल चौधरी, प्राचार्य अपूर्व घोष, शिक्षक राम दिनेश महतो, विजय साह, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य (पंसस) श्रवण सहनी, रामविलास सहनी सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण शामिल हैं.

Also Read: बेगूसराय : बारिश में टूटी सड़क, ग्रामीणों ने खुद शुरू किया मरम्मत अभियान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Iftekhar alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >