खेल भवन सह व्यायामशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास

समाहरणालय परिसर में बनने वाले खेल भवन सह व्ययमशाला का बिहार सरकार के सौजन्य से खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से किया.

बेगूसराय. समाहरणालय परिसर में बनने वाले खेल भवन सह व्ययमशाला का बिहार सरकार के सौजन्य से खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से किया. आगत अतिथियों का स्वागत उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ऐश्वर्य कश्यप ने किया. उन्होंने कहा कि जिले में इस खेल भवन सह व्यायामशाला से युवाओं और खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा. केंद्र सरकार और बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों को लेकर के काफी काम कर रही है.

कलेक्ट्रेट परिसर में बनना है भवन

हर जिला में इस तरह के खेल भवन सह व्यायामशाला बनाया जा रहा है. साथ ही हर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण हो रहा है और पंचायत में खेल मैदान बनाया जा रहा है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता के प्रति आभार प्रकट किया. खेल विभाग बेगूसराय द्वारा जिला प्रशासन बेगूसराय से इस खेल भवन सह व्यायामशाला की मांग लंबित थी. जिलाधिकारी के प्रयास से अब यह नया खेल भवन जिले के खिलाड़ियों और युवाओं को मिलने जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >